Thursday, 29 June 2017

रुद्राभिषेक

सावन आ रहा है .. . आइए सावन में करते है . . पारद शिवलिंग पर " रुद्राभिषेक " . .
.
= रुद्रमंत्रों द्वारा शिवलिंग का जो अभिषेक किया जाता है . .उसे ही रुद्राभिषेक कहते है . .
.
= क्या आप जानते है ?
.
= पंचामृत से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने पर हर प्रकार के कष्टों का निवारण होता है . .
.
= गाय के दूध से रुद्राभिषेक करने से मनुष्य को यश और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा घर में खुशहाली आती है . . कलह एवं कलेश दूर होते हैं . .
.
= शुद्ध देसी घी से अभिषेक करने पर मनुष्य दीर्घायु होता है . तथा वंश की वृद्धि होती है . .
.
= सरसों के तेल के साथ रुद्राभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है . .
.
= शहद से रुद्राभिषेक करने पर हर प्रकार के रोगों का निवारण होता है . .
.
= मक्खन से रुद्राभिषेक करने पर अति उत्तम संतान सुख की प्राप्ति होती है . .
.
= गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने पर घर में लक्ष्मी का सदा वास रहता है . .
.
= सुगंधित तेल से रुद्राभिषेक करने पर भोगों की प्राप्ति होतीं है . .

Wednesday, 28 June 2017

शिव

सावन आने वाला हो तो बातें शिव की ही 
.
= अगर आपके ऊपर कोई संकट आ रहा हो . . तो भगवान शिव के एक नाम ' बाबा ' का लगातार जाप करे . . देखे कैसे संकट टलता है . . .
.
= अगर आप मान-सम्मान चाहते है . . तो तो भगवान शिव के एक नाम ' नटराज ' का लगातार जाप करे . . . = अगर आपकी संतान का आचरण खराब है . . तो दोपहर को शिव के एक नाम ' नटराज ' का 15 मिनट जाप करे . तत्पश्चात 11 बार अपनी संतान का नाम ले . . .
.
= अगर आपकी अपने जीवन साथी से मनमुटाव हो गया है . . तो भगवान शिव के एक नाम ' आशुतोष ' का जाप सुबह उठने के बाद और सोने से पहले 108 बार करे . . .
.
= अगर आपका व्यवसाय नही चल रहा है तो भगवान शिव के एक नाम ' महेश ' का जाप 1 माला प्रतिदिन दुकान खोलते ही करे . . .
.
= अगर आप अच्छा स्वास्थ्य चाहते है . . तो प्रतिदिन शिव मन्दिर में जल चढ़ा कर भगवान शिव के एक नाम ' महादेव ' की 1 माला जाप करे . . . = अगर आप स्वर्ग में स्थान चाहते है . . तो अच्छे कर्म करे . . भगवान शिव के नाम ' शिव ' का ही प्रतिदिन जाप करे . .
.
= अगर आप स्वर्ग में स्थान चाहते है . . तो अच्छे कर्म करे . . भगवान शिव के नाम ' शिव ' का ही प्रतिदिन जाप करे . .
.

Monday, 26 June 2017

चंद्र ग्रह

चंद्र ग्रह की . .
.
= चंद्रमा . . मन का कारक होता है . .वृष राशि में यह उच्च होता है एवं वृश्चिक में नीच का . .
.
= चंद्रमा स्त्री ग्रह है . . कुंडली में माता का कारक भी होता है . .
.
= अगर आपकी कुंडली में " चंद्रमा " लग्न में खराब है तो बुजुर्ग स्त्री की सेवा करनी चाहिए एवं उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए.वट वृक्ष की जड़ को जल से सींचन करना चाहिए. . .
= द्वितीय भाव में खराब होने पर 43 दिनों तक कन्याओं को हरे रंग का कपड़ा देना चाहिए. . .
= तृतीय भाव में चन्द्रमा खराब होने पर गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए. .
= चतुर्थ भाव में चन्द्रमा समान्यत: अशुभ नहीं होता है फिर भी चन्द्र की शुभता के लिए चन्द्र की वस्तु जैसे चावल, दूध, दही, मोती, सफेद वस्त्र घर में रखना चाहिए . .
= चन्द्रमा पंचम भाव में खराब होने पर बुध की वस्तुएं जैसे हरे रंग का कपड़ा, पन्ना घर में नहीं रखना चाहिए इससे परेशानी बढ़ती है. . .
= छठे भाव में चन्द्रमा की शुभता के लिए रात्रि के समय दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.दूध से बने पदार्थ का सेवन किया जा सकता है. . .
= सप्तम भाव में चन्द्रमा होने पर इसकी शुभता के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे माता को कष्ट हो .
= अष्टम में बड़ों का आशीर्वाद एवं चरणस्पर्श लाभप्रद होता है. .
= नवम में मंगल की वस्तुएं जैसे लाल वस्त्र, मसूर की दाल, शहद का दान करना चाहिए. . .
= दशम भाव में चन्द्रमा खराब होने पर चन्द्र की वस्तु घर में रखना लाभप्रद होता है . . केले के वृक्ष में जल देने से भी लाभ मिलता है. . .
= एकादश में चन्द्र खराब होने पर बुध की वस्तुएं जैसे मूंग की दाल, हरे रंग का कपड़ा व पन्ना घर में नहीं लाना चाहिए. . .
= द्वादश भाव में चन्द्रमा की उपस्थिति से खराब फल प्राप्त होने पर बड़ों का आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए.चांदी के बर्तन में दूध पीने से चन्द्रमा शुभ रहता है. . . .

Sunday, 25 June 2017

छोटे - छोटे उपाय

= अगर पति - पत्नी में कलह रहता है . . . तो सोने से एक घंटा पहले बेडरूम में एक कपूर की टिकिया जलावे . . ऐसा 43 दिन लगातार करे . . .कलह समाप्त होकर प्रेम में वृद्धि होगी . . .
.
= अगर आप की आवाज़ अच्छी नहीं है . . तो आज से ही गाय के दूध में शहद मिलाकर पीना शुरू करे . . .आवाज़ सुरीली हो जायेगी . . .
.
= अगर आपको हमेशा तनाव रहता है . . तो प्रतिदिन सूर्योदय काल में 1 घंटा किसी धर्म स्थान के बरामदे में बैठना शुरू कर दे . .
.
= अगर आपको बहुत गुस्सा आता है . . तो रात्रि को चांदी के ग्लास में पानी भरकर चांदी की प्लेट से ढककर सिरहाने रखे . . सुबह उठते ही उसे पी ले . . शीघ्र ही गुस्सा शांत होने लगेगा . .
.
= अगर आपको सर्दी - जुकाम रहता है . . अस्थमा की शिकायत है . . तो रात्रि सोने से पहले भुनी हुई लौंग चबाकर खाए . . शीघ्र आराम मिलेगा . .
.
= अगर आप चाहते है . . कि हमेशा आपका मन प्रसन्न रहे . . तो प्रत्येक सोमवार पारद शिवलिंग पर दूध चढ़ावे . . चन्दन का लेपन करे . .
.
= अगर आपकी बहुत मनोकामना है . . और उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है . . तो अपने घर पर " अपराजिता " की बेल लगावे . . प्रतिदिन सुबह अगरबत्ती जलाकर " ॐ महालक्ष्मी वांछितार्थ पूरय पूरय नमः " मन्त्र की एक माला जाप करे . . आपकी मनोकामना पूरी होगी . .
.
= अगर आपके व्यवसाय को नज़र लग गयी है तो शुक्रवार रात को पानी में सेंधा नमक घोल ले . . शनिवार सुबह उस पानी से व्यवसायिक स्थल पर पोंछा लगावे . . 11 शनिवार करे . . नज़र दूर हो जायेगी . . .
.
= पैसा नहीं बचता है . . इसके लिए शमी के पेड़ की जड़ को लोहे के एक बॉक्स में बंद कर अपने लॉकर में रख लें. . ऐसा करने से आपके जो फालतू के खर्च हो रहे हैं, वो कम हो जाएंगे. और बचत होने लगेगी . धन लाभ भी होने लगेंगे . .
.
= नौकरी से जुड़ी किसी तरह की और समस्या है . . तो इसके लिए आप सूर्य की उपासना करना शुरू करें. . इसके अलावा तांबे का सिक्का रोज 43 दिनों तक बहते पानी में प्रवाहित करें. ऐसा करने से आपके काम में आ रही सारी बाधाएं अपने आप खत्म हो जाएगी . ,

Thursday, 22 June 2017

अमावस्या

अमावस्या . माह की 30 वीं और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है उस दिन आकाश में चंद्रमा दिखाई नहीं देता, रात्रि में सर्वत्र गहन अन्धकार छाया रहता है . .
.
= इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए . इसके सेवन से आपके शरीर और भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं . ...
.
= अमावस्या के दिन किये गए उपाय बहुत ही प्रभावशाली होते है . . और इसका फल भी अति शीघ्र प्राप्त होता है . .
.
= अमावस्या को घर के कोने कोने को अच्छी तरह से साफ करें, सभी प्रकार का कबाड़ निकाल कर बेच दें या घर से बाहर करे . . इस दिन सुबह शाम घर के मंदिर और तुलसी पर दिया अवश्य ही जलाएं इससे घर से कलह और दरिद्रता दूर रहती है . .
.
= अमावस्या पर तुलसी के पत्ते या बिल्व पत्र बिलकुल भी नहीं तोडऩा चाहिए . .
.
= अमावस्या को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं .
.
= अमावस्या के दिन किसी नदी या तालाब में गेहूं के आटे की गोलियां ले जाकर मछलियों को डालें . . इस उपाय से धन सम्बन्धी सभी समस्याओं का निराकरण होता है . .
.
= अमावस्या के दिन एक कागजी नींबू लेंकर शाम के समय उसके चार टुकड़े करके किसी भी चौराहे पर चुपचाप चारों दिशाओं में फेंक दें . इस उपाय से जल्दी ही बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाती है . .
.
= इस दिन कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित अभिमंत्रित नाग-नागिन की पूजा करें . . सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें . . इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है . .
.
= अमावस्या वाली रात्रि को 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीये बहती नदी के पानी में वहा दे . . इस उपाय से धन का लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे . .
.
= हर अमावस्या के दिन एक वृद्ध व्यक्ति को भोजन अवश्य ही कराएं . . इससे आपके पितृ सदैव प्रसन्न रहेंगे, आपके कार्यों में अड़चने नहीं आएँगी . . .
.
= अमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसों तेल लगाकर रोटी खिलाएं . इससे ना केवल दुश्मन शांत होते है वरन आकस्मिक संकट से भी रक्षा होती है . .