Showing posts with label घर मे कुत्ता पालना. Show all posts
Showing posts with label घर मे कुत्ता पालना. Show all posts

Saturday, 11 March 2017

घर मे कुत्ता पालना



प्रश्न- घर मे कुत्ता पालना चाहिये या नही ?
उत्तर-घर मे कुत्त नही रखना चाहिये | कुत्ते का पालन करनेवाला नरको मे जाता है| महाभारत मे आया है कि जब् पाँचो पाण्डव और द्रोपदी वीरसंन्यास लेकर उत्तर कि ओर चले गये तब् चलते-चलते भीमसेन आदि सभी गिर गये |
अन्त मे युधिष्ठिर महाराज भी लडखडा गये, तब् इन्द्र की आज्ञा से मातलि रथ लेकर आया और युधिष्ठिर से कहा कि आप इसी शरीर से स्वर्ग पधारो|
युधिष्ठिर ने देखा कि एक कुत्ता उनके पास खडा है | उन्होने कहा कि यह कुत्ता मेरी शरण मे आया है अतः यह भी मेरे साथ स्वर्ग मे चलेगा| इन्द्र ने युधिष्ठिर से कहा-
धर्मराज! कुत्ता रखने वालो के लिये स्वर्गलोक मे स्थान नही है | उनके यज्ञ करने और कुआँ, बावडी आदि बनवाने का जो पुण्य होता है, उसे क्रोध्वश नामक राक्षस हर लेते है इसलिये सोच-विचारकर काम करो ओर इस कुत्ते को छोड दो | ऐसा करने मे कोई निर्द्यता नही है|’
-ग्रहस्थ मे कैसे रसे? 427
-स्वामी रामसुखदास जी महाराज
-गीताप्रेस गोरखपुर, भारत।